चरित्र शंका में पति ने पत्नी की सिर कुचलकर हत्या की

- Advertisement -

कुंवर हर्षवर्धन सिंह परिहार

राणापुर। चरित्र शंका में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। मामला रानापुर विकासखंड के ग्राम हट्‌टीपुरा का है। ग्राम हट्टीपुरा बडवा फलिये का रहने वाला शैतान उसकी पत्नी सावित्री पर चरित्र शंका करता था। इस कारण दोनो के बिच मे आपस में लडाई झगडा होता रहता था। घटना वाले दिन से तीन दिन पहले भी शैतान ने सावित्री के साथ झगड़ा किया था। इस पर सावित्री अपने मायके ग्राम मोहनपुरा गन्ना चली गई थी बाद दोनो का राजीनामा हो गया था। दोनों मजदूरी करने के लिये राजकोट गुजरात अपने बच्चो के साथ चले गए थे। 15.07.2023 को उसकी पत्नी सावित्री अपने बच्चो के साथ मजदूरी करके वापस अपने घर पर आये थे। 17.07.2023 को शाम को करीबन 06.00 बजे बाद शैतान ने भोरकुंडिया नाले के समीप पत्थरों से कुलचकर सावित्री को मौत के घाट उतार दिया।

शैतान को शंका थी कि सावित्री का किसी और आदमी से प्रेम संबध है इसलिए वह उससे रोज झगड़ा करती थी। इसलिए उसने उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी शैतान पिता दितिया सिगाड निवासी ग्राम हट्टीपुरा के विरुध अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया। उसके पांच बच्चे है। जिनमे 02 लड़के है व 03 लडकिया है।