LC Election LIVE: वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं…

- Advertisement -

सलमान शैख़@ झाबुआ Live
लोकसभा चुनाव के लिए पेटलावद विधानसभा में वोटिंग शुरू हो चुकी है। लोकसभा का ये चुनाव बहुत अहम् है, क्योंकि इस चुनाव से ही प्रमुख पार्टीयो का भविष्य तय होगा। इस लिहाज से राजनीतिक दल इस चुनाव में जीत को लेकर आतुर नजर आ रहे है।
शहर में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह से मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक 12.37 % वोटिंग हुई है। प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा मुख्य मुकाबले में हैं। रतलाम-झाबुआ-आलीराजपुर संसदीय क्षेत्र में भाजपा से जीएस डामोर तो कांग्रेस से कांतिलाल भूरिया मैदान में है।
वहीं जयस समर्थित बिटीपी से कमलेश्वर डोडियार मैदान में है। इसी के साथ जेडीयू से सूरजसिंह कालिया, बीएसपी से माधुसिंह पटेल, एआईएचसीपी से सूरज भाभर, बीएमकेपी से रुखमानसिंह कटारा और कैलाश रांगला ओर नीलेश डामोर मैदान में है। जिनके राजनीतिक भविष्य का फैसला आज होना है।

अपडेट-
1. वोटिंग शुरू होने से पहले ही तकनीकी कारणों से ग्राम करडावद में बूथ नम्बर 54 पर ईवीएम मशीन बन्द हो गयी थी, इसके बाद 1 घण्टे देरी से यहाँ मतदान शुरू हो सका।

2. भीषण गर्मी में भी लोग मतदान करने के लिए बड़ी संख्या में बूथ पर पहुंच रहे है। 11 बजे तक पेटलावद में मतदान की स्थिति 32.87 प्रतिशत है।

3. दोपहर 1 बजे तक पेटलावद में कुल 50.48 प्रतिशत मतदान हो चुका है। निश्चित ही इस बार यह प्रतिशत बढेगा।

4. दोपहर 3 बजे तक पेटलावद में कुल 64.46 प्रतिशत मतदान हो चुका हैं। अब मतदान को 3 घण्टे बचे है। उम्मीद है शाम को फिर मतदाता बूथों पर पहुंचेंगे ओर अपना वोट डालेंगे।