55 यात्रियों का जत्था अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए हुआ रवाना, नगर में भव्य स्वागत

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
पेटलावद क्षेत्र से अमरनाथ यात्रा के लिए कई जत्थे रवाना हुए जिसमें लगभग 55 यात्री सोमवार को पेटलावद क्षेत्र से गए है। यात्रियों को विदाई देने के लिए नागरिकों को पुष्पहार पहना कर विदाई दी। लगातार 9 वर्षों से अमरनाथ यात्रा कर रहे राजू सतोगिया के साथ मयंक जानी, शानु ठाकुर, आकाश, अमन, विनोद, राहुल, अतुल, निलेश, तुषार, नारायण, मुन्नीबाई, कंचनबाई आदि गए है। इसके साथ ही करड़ावद और सारंगी के भक्तगण भी गए। करडावद से भगवती प्रसाद उनकी पत्नी लीलावती जायसवाल,सुगन जायसवाल,गीता जायसवाल आदि रवाना हुए। इनका स्वागत सतीश जायसवाल, विशाल जायसवाल, युवा मोर्चा की तरफ से जिला महामंत्री सोनू विश्वकर्मा,सूरज सिंह पंवार,शक्तिसिंह, अमरसिंग देवड़ा, लोकेश पटेल, गौरव आंजना ,राजेश निनामा, थांदला विधायक पुत्र संजय भाबर ने शुभकामनाएं दी।