सूखे रंगों से एसडीएम व प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों ने खेली होली

- Advertisement -

पुलिस विभाग वाले होली मनाते हुए.

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
धुलेंडी के दिन एसडीएम हर्षल पंचोली और प्रशासन के अधिकारियों ने सूखें रंगों से होली खेली। वही नगर में भी विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने गेर निकालते हुए धुलेंडी पर्व मनाया। इसके साथ ही धुलेंडी के दूसरे दिन शनिवार को पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने होली मनाई, जिसमें पुलिस कर्मचारियों ने नगर के मुख्य मार्ग से गेर निकाली।