एआईजे के सम्मेलन में बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन : संगठन के माध्यम से असहाय व्यक्ति की सहायता करना प्रथम कर्तव्य

- Advertisement -

भूपेंद्र बरमंडलिया बने नगर अध्यक्ष

मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट-
भारतीय पत्रकार संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन, प्रदेश संयोजक सलीम शेरानी तथा जिलेभर के पदाधिकारियों की उपस्थिति में भारतीय पत्रकार संघ इकाई मेघनगर तहसील पत्रकार संघ मेघनगर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में होली मिलन समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम नगर आगमन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन का तथा प्रदेश संयोजक सलीम शेरानी का अभिभाषक संघ के अधयक्ष बनने व प्रकाश भंडारी का वर्धमान जैन श्रीसंघ के अध्यक्ष बनने पर सम्मान किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक सलीम शेरानी द्वारा संगठन की मजबूती के लिए शहर एवं तहसील स्तर पर 7 जुलाई तक जिला स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए पहल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह सेन ने अपने कहा कि संगठन का पूरे राष्ट्र में गठन किया जा रहा है जिसके चलते 14 राज्यों में संगठन का गठन हो चुका है तथा 9 मार्च से 20 मार्च तक भारतीय पत्रकार संघ की राज्य की इकाइयों का कार्यक्रम अलग-अलग राज्यों में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष मनोज पुरोहित भारतीय पत्रकार संघ के जिले के युवा इकाई के अध्यक्ष संदीप जैन एवं भारत के पत्रकार संशोधन समारोह संपन्न राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकृष्ण जिलेभर की राष्ट्र भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव मनोज उपाध्याय राष्ट्रीय पदाधिकारी हरीश यादव तथा आंबुआ के वरिष्ठ पत्रकार बृजेश खंडेलवाल ने भी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर पेटलावद बामनिया थांदला थांदला रोड झाबुआ राणापुर मेघनगर तथा ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत गांव से भी पत्रकार उपस्थित थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह सेन के नगर आगमन पर पत्रकारों ने शॉल-श्रीफल से स्वागत एवं सम्मान किया। वहीं थांदला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष बनने पर श्री सलीम से रहने का भी शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में तहसील पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रकाश भंडारी, अनूप भंडारी, मुकेश मेहता, संजय श्रीवास, अली असगर बोहरा,पंकज बडोला, दशरथसिंह कट्ठा, प्रेम सिंह बसोड़, रहीम शेरानी ,फारूक शेरानी, देवीसिंह भूरिया, जियाउल हक कादरी, अशोक वर्मा। कार्यक्रम का संचालन निलेश भानपुरिया ने किया तथा आभार जिया उलहक कादरी द्वारा व्यक्त किया।
एआईजे आईडी का वितरण-
कार्यक्रम के दौरान भारतीय पत्रकार संघ के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से पधारे झाबुआ जिले के पदाधिकारियों को आईडी कार्ड भी राष्ट्रीय अध्यक्ष सेन ने वितरित किए। इस अवसर पर भारतीय पत्रकार संघ के समस्त पदाधिकारी झाबुआ-अलीराजपुर जिले के संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। मई में भारतीय पत्रकार संघ के तत्वधान में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम झाबुआ जिले में करने का भी आह्वान किया गया। वही जिले के जिलाध्यक्ष मनोज पुरोहित एवं प्रदेश सचिव मनोज उपाध्याय जानकारी देते बताया कि भारतीय पत्रकार संघ एआईजे की वेबसाइट तैयार हो चुकी है, प्रेस की गाडिय़ों पर लगने वाले स्टीकर भी जल्दी संगठन के एक बड़े प्रोग्राम में सबको आईडी कार्ड नए सदस्यों के साथ वितरित कर दिए जाएंगे।
बरमंडलिया नगर अध्यक्ष मनोनीत-
कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष की घोषणा करते हुए युवा पत्रकार एवं झाबुआ लाइव के संवाददाता भूपेंद्र बरमंडलिया को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
समाजसेवी बाफना को दी श्रद्धांजलि-
कार्यक्रम के अंत में होली मिलन समारोह का रंग गुलाल फूलों की होली खेलना की सारी तैयारी थी लेकिन नगर के समाज सेवी एवं गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले सुजानमल बाफना का शोक संदेश जैसे ही दूरभाष द्वारा भारतीय पत्रकार संघ के चल रहे होली मिलन समारोह में दूरभाष से प्राप्त हुआ तब तुरंत सारे पत्रकारों ने गायत्री मंत्र पाठ किया एवं पंचतत्व में लीन आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा।