पेटलावद। नगर परिषद पार्षद चुनाव अब अंतिम दौर में चल रहा है। कल शाम 5 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी केवल घर घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे। इसी कड़ी में वार्ड 12 के भाजपा प्रत्याशी रेखा प्रदीप पटवा द्वारा शुरू से ही घर घर जाकर जनसंपर्क किया जा रहा है। इस जनसंपर्क में उन्हें अपार जनसमर्थन वार्ड के लोगो का मिल रहा है।
उनके जनसंपर्क के दौरान पूर्व विधायक निर्मला भूरिया भी यहां पहुंची थे। यहां सबसे पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसके बाद जनसंपर्क कर वार्डवासियों से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती पटवा को वोट देने की अपील की। साथ ही भाजपा की केंद्र सरकार और राज्य सरकार के विकास कार्यों को घर घर जाकर बताया। श्रीमती पटवा द्वारा लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना एवं समाधान करने में सहयोग करना लगातार देखा जा रहा है। लोगों से जनसंपर्क के दौरान श्रीमती पटवा ने बताया कि वह अपने क्षेत्र के विकास के लिए राजनीति में आये है और अपने क्षेत्र के लोगों के हित की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे। इस दौरान उन्होंने लोगो से जनसम्पर्क किया ओर उन्हें वोट डालने की अपील की है।
भाजपा क्यों नहीं कर रही बागी को निष्कासित:
आपको बता दे कि इस वार्ड में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ भाजपा के नेता आजाद गुगलिया ने अपनी पत्नि को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़ा किया है। यहां सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि पार्टी पदाधिकारी आखिर क्यों इन बागी पर कार्यवाही नही कर पा रहे है। आखिर ऐसी क्या वजह है जो पेटलावद में भाजपा के बागियों को निष्कासित नही किया जा रहा है। जबकि जिले में हर जगह भाजपा ने पार्टी के विरोध में खड़े नेताओं को निष्कासित कर दिया है। देखना यह दिलचस्प होगा कि अगले एक दो दिन में इन बागियों पर कार्यवाही होती है या नही…
Trending
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
- गणेश उत्सव का हुआ समापन, डीजे की धुन पर निकला भव्य विसर्जन जुलूस
- तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को कुचला , मौके पर हुई मौत
- गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ
- नवरात्रि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पूर्व कार्यकारिणी का आय व्यव का ब्यौरा पेश किया
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
- पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह