लोक संस्कृति को जीवित रखने के लिए भगोरिया का आयोजन जरूरी : कलसिंह भूरिया

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
प्रयास मित्र मंडल के प्रथम प्रयास से अब पेटलावद में भी भगोरिया पर्व का उत्साह नजर आएगा। वैसे पेटलावद क्षेत्र में भगोरिया पर्व का उत्साह कम दिखाई देता है. जिस कारण प्रयास मित्र मंडल ने प्रथम प्रयास करते हुए प्रथम भगोरिया महोत्सव मनाने का संकल्प लिया है जिसकी तैयारियां सोमवार से प्रारंभ कर दी है, जिसके तहत सोमवार 27 फरवरी को श्रद्धांजलि चौक पर प्रचार प्रसार अभियान का शुभारंभ किया गया जिसमेें भगवान गणेश की पूजा कर भगोरिया उत्सव के लिए क्षेत्र में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। संस्था के सदस्य देवा मईड़ा, अमरा तड़वी नाहरपुरा,रामचंद्र तड़वी करड़ावद, नारायण कतीजा, मडिया देवड़ा, चेनसिंह मुणिया, राहुल मुणिया, सुनिल मुणिया,बाबू काग, शैतान कलारा, राजू वसुनिया, बहादुर देवड़ा, गङ्क्षवर्धन देवड़ा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंडल के संयोजक कलसिंह भूरिया ने बताया कि हमारी लोक संस्कृति को जीवित रखने के लिए भगोरिया जैसे आयोजन होना नितांत आवश्यक है जिसके लिए हमारे द्वारा प्रयास किए जा रहे है। मंडल के अध्यक्ष अमरसिंह देवडा और सचिव मनोज डामर का कहना है कि आज से प्रचार प्रसार अभियान का शुभारंभ हुआ है। क्षेत्र के हर गांव में जाकर प्रचार प्रसार किया जाएगा। इस प्रथम प्रयास में हमारा लक्ष्य है कि लगभग 200 ढोल आए और सभी लोग अपनी क्षेत्रीय वेशभूषा में आए।