लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल द्वारा नशा मुक्ति अभियान 2.0 का शुभारंभ

0

शान ठाकुर, पेटलावद

सांदीपनी विद्यालय में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश शासन के महत्वाकांक्षी नशा मुक्ति अभियान 2.0 को गति प्रदान करते हुए लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल द्वारा एक विशेष जागरूकता पोस्टर और पंपलेट का विमोचन किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में मप्र शासन की कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया विशेष रूप से उपस्थित रहीं। जिनके कर-कमलों द्वारा पोस्टर व पंपलेट का विमोचन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विमोचित किए गए इस जागरूकता पोस्टर का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी पहुंचाना है। लायंस क्लब की योजना के अनुसार, इस अभियान को व्यापक स्तर पर समर्थन देते हुए इन पोस्टरों को पेटलावद और आसपास के सभी प्रमुख स्कूलों, महाविद्यालयों, मंदिरों और सार्वजनिक सामाजिक स्थानों पर लगाया जाएगा। इसके साथ ही, जागरूकता पंपलेट का विमोचन कर पेटलावद शहर तथा ग्रामीण अंचल के गांवों में घर-घर तक प्रचार-प्रसार करने की रूपरेखा तैयार की गई है। क्लब का उद्देश्य एकजु होकर नशा मुक्त पेटलावद के निर्माण का मजबूत संकल्प लेना है, जिससे युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके।

नशा मुक्ति अभियान के साथ-साथ इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। क्लब के सदस्यों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। प्रकृति और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल की ओर से संदीपनी विद्यालय को 11 मजबूत ट्री गार्ड भेंट किए गए, ताकि लगाए गए पौधों की सुरक्षित देखभाल की जा सके।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री  निर्मला भूरिया ने लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल के सामाजिक सरोकारों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब हमेशा इस प्रकार के रचनात्मक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता है। चाहे समाज सेवा के अन्य कार्य हों या शासन की जनहितैषी योजनाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का अवसर हो, क्लब ने हमेशा समाज के उत्थान के लिए बेहतरीन कार्य किए हैं।

इस अवसर पर अनुराग गौड़ अध्यक्ष, लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल,मनोज जानी, पुरालाल चौहान, जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष हेमन्त भट्ट, मंडल अध्यक्षसंजय कहार,तहसीलदार यशपाल मुजाल्दा,  सुप्रिया बिसेन सहायक आयुक्त, थाना प्रभारी निर्भयसिंह भूरिया, अर्चना चौहान एएसआई सहित अनेक गणमान्य नागरिक, विद्यालय परिवार और लायंस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर पेटलावद को नशा मुक्त और हरा-भरा बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.