बालसंत ममता पाठक के मुखारबिंद से जारी भागवत कथा में उमड़े श्रोता

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयघोष के साथ भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। भक्तों ने तोप से फूल उड़ाए और नाच गाकर जन्मोत्सव मनाया। जन्म उत्सव में विधायक निर्मला भूरिया ने भी हिस्सा लिया और भगवान के आशीर्वाद लिए भगवान कृष्ण के जन्म पर मेहंदी और हल्दी की पीठी लगाई। साथ ही माखन और मिश्री का भोग भी लगाया गया। भगवान कृष्ण को वासुदेव बने कलाकार पालने में लेकर आए। इसके साथ ही कथा स्थल पर मटकी फोड का आयोजन रखा गया। रायपुरिया में चार दिन से चल रही भागवत कथा में शुक्रवार को बाल संत ममता पाठक ने कृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाया। जिसे सुन सभी भक्त भाव विभोर हो उठे। इसके पूर्व उन्होंने कहा कि अपने जीवन में दान को प्रथम स्थान दे, और दान ऐसे व्यक्ति को दे जो सदकार्य में लगे। इसके साथ मन में कोई शंका न रखे क्योंकि सब कुछ भगवान का दिया हुआ है उसे ही दान देने में पीछे न हटे, दान करना है तो कर्ण जैसा दान करे। मनुष्य को जब भी सेवा कार्य करना हो तो तन, मन और धन से करना चाहिए क्योंकि तन से सेवा करने से तन शुद्ध होता है। धन से सेवा करने पर धन शुद्ध होता है और मोह नही रहता है। इसी प्रकार मन से सेवा करने पर जीव का परमात्मा से मिलन हो जाता है। बाल संत ममताजी ने अहंकार नही करने का कहते हुए एक प्रसंग के माध्यम से बताया कि भगवान एक पल में राजा को रंक और रंक को राजा बना सकते है। इसलिए अपने जीवन में कभी अंहकार न करे। शुक्रवार की कथा में वामन अवतार, मत्सय अवतार, भगवान राम के जन्म की कथा के साथ भगवान कृश्ण का जन्मोत्सव भी मनाया गया। कथा का लाभ लेने के लिए विधायक निर्मला भूरिया भी कथा पांडाल में पहुंची उन्होने कथावाचक बालसंत की पुष्प मालाओं से स्वागत किया और कृष्ण जन्मोत्सव में भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अजमेरसिंह भूरिया, अंबालाल मेहता, अनिल मूथा, अजय पाटीदार भी उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने में शिवगर्जना मित्र मंडल का सराहनीय मिल रहा है। कथा के अंत में महाआरती का लाभ नाथूलाल पाटीदार सुतरेटी वाले ने 5100 की बोली लगाकर लाभ प्राप्त किया।