नही रहे अपना ग्रीन पेटलावद संस्था के सक्रिय सदस्य विनोद मुलेवा, एक हादसे में हुआ दुःखद निधन

- Advertisement -

पेटलावद। झाबुआ Live
एक बहुत दुखद खबर इस समय आ रही है कि अपना ग्रीन पेटलावद संस्था में अपनी सक्रिय भागीदारी करने वाले विनोद मुलेवा का करंट लगने से दुखद निधन हो गया है। वे अपने खेत पर कृषि कार्य कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। उनके निधन की खबर जैसे ही नगर में लगी वैसे ही पूरे नगर में शोक का वातावरण छा गया है। अभी दीपावली यानी खुशियों का पर्व नजदीक है जिसके चलते हर जगह खुशियों का माहौल था लेकिन इस उसी में खुशी में अब थोड़ी देर पहले ऐसी खबर आई है कि हर तरफ़ दुःख ही दुःख छा गया है। आपको बता दे की श्री मुलेवा ने इसी वर्ष शुरू हुई पर्यावरण संरक्षण मुहिम में अपनी सक्रिय भागीदारी की थी और अपना ग्रीन पेटलावद संस्था द्वारा रोपे गए हजारों पौधों को लगाने में अहम योगदान दिया था वे हंसमुख और मिलनसार व्यक्ति थे इसीलिए और पेटलावद में हर वर्ग में उनके मित्र थे।उन्हें करंट कैसे लगा इसका कारण अज्ञात है। फिलहाल  उनके साथी मित्र और परिजन घटनास्थल पर पहुँचे है।