दस दिवसीय किसान सम्मान यात्रा का शुभारंभ

May

पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
किसान सम्मान यात्रा का आज पेटलावद विकासखंड के आनंद खेड़ी ग्राम पंचायत से क्षेत्रीय विधायक निर्मला भूरिया की उपस्थिति में भगवान बलराम की पूजा अर्चना कर किसान सम्मान यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष छगनलाल जयसवाल, मार्केटिंग अध्यक्ष ठाकुर नवीन सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह गंगाखेड़ी ने किसानों को संबोधित किया। तत्पश्चात आनंद खेड़ी के उन्नत कृषि को को महुआ गली में उन्नत कृषकों को रूपगढ़ में उन्नत कृषकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश समिति सदस्य कालू सिंह निनामा, भाजपा जिला मंत्री सोनिया अंसारी, जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट, किसान सम्मान यात्रा के विधानसभा प्रभारी रमेश भाई गुर्जर, ग्रामीण मंडल महामंत्री सुखराम मोर्य, कालू सिंह मीणा, यात्रा प्रभारी राजकुमार पालीवाल, मीडिया प्रभारी सुरेश चंद्र परिहार, जनपद सदस्य तेजमल सोलंकी, उपाध्यक्ष भंवर सिंह गहलोत, अजय जैन, सरपंच रमेश सोलंकी, धर्मेंद्र पाटीदार, प्रदीप का आदि कार्यकर्ता व सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।