भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) मध्यप्रदेश के 20 जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा

- Advertisement -

मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट-
भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) द्वरा बुधवार को मध्यप्रदेश के 20 जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की भारतीय पत्रकार संघ के पूरे देश में 20 राज्यों में अपनी मजबूत पकड़ के साथ पत्रकार हित एवं असहाय लोगों की आवाज बन कर ताकत के साथ कार्य कर रहा है। भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष प्रमोद धाडेकर एवं मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष दिलीप वर्मा एवं प्रदेश संयोजक सलीम शेरानी से अनुमोदन कर मध्यप्रदेश के 20 जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई।
मध्य प्रदेश के 20 जिले के जिलाध्यक्ष की सूची जारी-
जिला झाबुआ से मनोज पुरोहित, अलीराजपुर जिला रफीक कुरैशी, जिला धार राजेश डाबी, बड़वानी जिला सचिन शर्मा, खरगोन जिला राकेश जायसवाल, खंडवा जिला चेतन मंडलोई, हरदा जिला राजेश सोनी, उज्जैन जिला किशोर दग्धी, रतलाम जिला राकेश चौहान, देवास जिला सौरव सचान, अनूपपुर जिला किशोर सोनी,बालाघाट जिला शशांक दुबे, छिंदवाड़ा जिला राजेंद्र अग्रवाल, मंडला जिला संदीप चतुर्वेदी, डिंडोरी जिला सुरेंद्र सोनी, मंदसौर जिला प्रमोद जैन, निसरपुर जिला प्रणव दुबे, सिवनी जिला सोनू पाशा, जबलपुर महिला विंग जिलाध्यक्ष दीपिका सोनी, भोपाल जिलाध्यक्ष हरीश यादव की नियुक्तियां की गइ। मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में भी जल्दी भारतीय पत्रकार संघ के जिला अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। मध्य प्रदेश के समस्त पत्रकार मित्रों एवं समाजसेवियों ने उक्त नियुक्तियों के बाद जिला अध्यक्षों को दूरभाष पर सोशल मीडिया पर बधाइयां दी एवं मिठाइयां वितरण की गई।