झाबुआ Live: दो महिलाओ के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गया जेल …

- Advertisement -

Salman Shaikh@ Petlawad

कल शाम को रायपुरिया के ग्राम मोहनकोट में दो महिलाओ के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद आज न्यायालय में आरोपी को पेश किया गया। जहां प्रथम श्रैणी न्यायाधीश संजीव कुमार कटारे ने आरोपी को जेल भेजने के आदेश जारी किए।

जानकारी के मुताबिक ग्राम मोहनकोट के सुभाष पिता दलसिंह मूणिया ने दो महिलाओ के साथ अलग-अलग स्थानो पर छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था। पहली घटना बाजार से सामान लेकर अपने घर जा रही महिला को निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पास तो दूसरी महिला के घर में घुसकर आरोपी सुभाष ने छेड़छाड़ की थी। इसके बाद महिलाओ ने अपने पति के साथ पुलिस थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने धारा 452, 354, 354 (ए) के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तर कर न्यायालय में पेश किया था। यहां रायपुरिया पुलिस द्वारा ज्युडीसियल रिमांड भेजा गया, जिसका विरोध विशेष लोक अभियोजन अधिकारी प्यारेलाल चौहान द्वारा किया गा। जिस पर न्यायालय द्वारा आरोपी का गिरफ्तारी वारंट तैयार कर जिला जेल झाबुआ भेजा गया। यह जानकारी मीडिया सेल प्रभारी सुरेश जामोद द्वारा दी गई।