शान ठाकुर, पेटलावद
दिनांक 09 जून 2026 को रात्रि गश्त के दौरान आबकारी टीम द्वारा वृत्त पेटलावद ‘ब’ क्षेत्र में बदनावर-सारंगी मार्ग पर एक संदिग्ध महिन्द्रा पिकअप वाहन को चिन्हित किया गया। टीम द्वारा वाहन का पीछा कर ग्राम कसारबर्डी में उसे रोका गया। वाहन चालक वाहन को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश किए जाने के बावजूद उसे मौके पर पकड़ा नहीं जा सका। वाहन क्रमांक MP41GA4039 की विधिवत तलाशी लेने पर उसमें से विदेशी मदिरा बैगपाइपर डीलक्स व्हिस्की की 70 पेटियां (604.8 बल्क लीटर) तथा माउंट 6000 सुपर स्ट्रांग बियर कैन की 25 पेटियां (300 बल्क लीटर) बरामद हुईं। इस प्रकार कुल 95 पेटियों में 904.8 बल्क लीटर अवैध मदिरा जप्त की गई।
