नानपुर में बड़ा हादसा टला, स्टेरिंग फेल होने से नदी किनारे कचरे के ढेर पर गिरा वाहन

0

जितेंद्र वाणी नानपुर

जिले की नानपुर ग्राम पंचायत में आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मेंटेनेंस के अभाव में एक कचरा वाहन का अचानक स्टीयरिंग व्हील (कंट्रोल वाल्व) टूट गया। स्टीयरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित हुआ वाहन कब्रिस्तान रोड पर सीधे नदी किनारे कचरे के ढेर पर जा गिरा।

गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई और वाहन चालक सुरक्षित है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पंचायत प्रशासन द्वारा वाहनों की समय पर मरम्मत और देखरेख नहीं की जा रही है। मेंटेनेंस की इसी भारी लापरवाही की वजह से आज सुबह यह हादसा पेश आया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.