मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

आम्बुआ कस्बे में विगत महीनों से मोटरसाइकिल चालकों द्वारा तेज गति से वाहन दौड़ाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है कस्बा निवासियों ने पुलिस थाने पर दोबारा कार्यवाही हेतु ज्ञापन देने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं होने से बाइकर्स के हौसले बढ़ रहे हैं।

             मिली जानकारी के अनुसार आज 22 दिसंबर की शाम लगभग 6:45 बजे कस्बे के वार्ड क्रमांक 2-3 जो की व्यस्तम मार्ग माना जाता है इस मार्ग पर मंदिर होने से दिन भर आना-जाना चलता रहता है के निवासी विशाल महेश्वरी के ढाई साल के इकलौते बालक को तेज गति से बाइक लेकर निकले युवक ने टक्कर मार दी तथा तेज गति से मंदिर मार्ग से होकर बोरझाड़ की और भाग गया टक्कर से नन्हे बालक को पांव में तथा चेहरे आदि पर चोट आई जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसके पांव में टांके लगाए जाकर उपचार किया गया घटना से मोहल्ले तथा कस्बे में रोष व्याप्त है पुलिस को ज्ञापन देने के बावजूद इन आंधी तूफान की तरह दो-दो नहीं चार पांच सवारियां बैठा कर बाइक दौड़ने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होना बाइकर्स के हौसले बढ़ा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *