मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ यह समय रबी फसलों की तैयारी का चल रहा है, इन फसलों की बुवाई से पूर्व तथा फसल तैयार होने तक खेतों में सिंचाई की जाना जरूरी होता है। इसके लिए कृषक विद्युत तथा डीजल पंप आदी लगाते हैं सुनसान क्षेत्र में लगे यह उपकरण यदि चोरी चले जाए तो कृषक परेशान होना लाजिमी है। हमारे संवाददाता को थाना क्षेत्र के ग्राम भोरदू निवासी सुंदरसिंह पिता कमल सिंह कनेश ने बताया कि उन्होंने एक विद्युत पंप खेत के पास स्थित नाले पर लगाया था। जिसके माध्यम से वह खेतों में सिंचाई करता था, विगत दिनो रात्रि में अज्ञात चोर विद्युत पंप निकाल ले गया जिसका पता उसे तब लगा जब वह सुबह खेत पर गया कृषक द्वारा घटना की सूचना पुलिस थाना आम्बुआ पर लिखित में की जाकर जांच की मांग की गई। थाना आम्बुआ द्वारा अति शीघ्र चोरी का पता लगाने की बात कही गई है घटना 14 दिसंबर की रात की बताई जा रही है। Post navigation अनैतिक कार्यों के साथ ही बाइक स्टंट का स्थान बनी शिक्षण संस्था नहीं थम रहा बाइकर्स का हुड़दंग, बच्चे को टक्कर मारी