संत अर्नाल्ड चर्च में महिलाओं का किया सम्मान

- Advertisement -

मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट-
संत अर्नाल्ड चर्च प्रांगण मेघनगर में महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर अध्यक्ष अन्ना कटारा ने समाज और महिलाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रेशमा जेम्स ने महिलाओं के अधिकार समाज और परिवार में महिलाओं की भूमिका के बारे में बताया फादर जोसफ जीरा, फादर बसील डिसूजा ने भी महिला दिवस पर अपनी बात कही। इस आयोजन में अनीता गणावा ने महिलाओं को समानता के बारे में बताया। इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग से सेक्टर सुपरवाइजर अर्चना डाबी भी उपस्थित थी। डाबी द्वारा बताया गया कि सभी महिलाओं का आदर सम्मान किया जाना बहुत जरूरी है। साथ ही उन्होंने महिलाओ के लिए चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर अर्चना डाबी की सुपरवाईजर अनीता कटारा ने स्वागत किया। उन्होंने कहा की अर्चना डाबी ने प्रधानमत्री मातृत्व वंदना योजना में जो कार्य किया वह सरहानीय है। इस आयोजन में जोसफ माल, फ्रांसिस कटारा, आनन्द मेडा, जेम्स पाल, जिम्मी निर्मल, पीटर कटारा, सुशील सिंगाडिय़ा, संजय ओहरी, अजय भाबोर, मनोज गणावा, विनोद भाबोर, केसी माल, आनंद मेडा, थॉमस सिंगाडिय़ा, प्रवीण भाबोर और समाज के सभी वर्ग के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जोस्पिन मेडा ने किया आभार सरोज सिंघाडिया ने माना।