लोहित झामर, मेघनगर
साईं चौराहा स्थित श्री पछाट भैरव नाथ मंदिर में भैरव मित्र मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय धार्मिक आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।

आयोजन के प्रथम दिवस 16 जून की रात्रि में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें रतलाम के सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री गोपाल कृष्ण शर्मा एवं उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियाँ देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। देर रात तक चले भजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति रस में सराबोर होकर भजनों का आनंद लिया। भजन संध्या के आयोजनकर्ता प्रांजल बाफना रहे।
द्वितीय दिवस 17 जून को दोपहर 12 बजे श्री पछाट भैरव नाथ महाराज की महाआरती श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। महाआरती में क्षेत्र के अनेक श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
