अनाज व्यापारी की दुकान में 19 लाख रुपये की बड़ी चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर

0

जितेंद्र वर्मा, जोबट

जोबट नगर के दाल मिल रोड स्थित प्रतिष्ठित अनाज व्यापारी प्रदीप फौजमल जैन की दुकान में बड़ी चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है,अज्ञात चोर दुकान में घुसकर करीब 19 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गया।

पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां स्पष्ट दिखाई दे रही हैं, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा आसपास के क्षेत्रों में भी पूछताछ की जा रही है।

नगर में एक साथ इतनी बड़ी नकदी चोरी की घटना के बाद व्यापारियों में दहशत और चिंता का माहौल है। व्यापारिक संगठनों ने भी शीघ्र खुलासे की मांग की है।

पुलिस का दावा है कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की राशि बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल जोबट की सबसे बड़ी चोरी की इस वारदात ने पूरे नगर में सनसनी फैला दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.