नानपुर रोड पर विद्युत मंडल और ठेकेदार की घोर लापरवाही, जयस ने उठाए सवाल

0

जितेंद्र वाणी नानपुर 

नानपुर रोड पर विद्युत वितरण कंपनी और ठेकेदार की गंभीर मनमानी सामने आई है। यहाँ दो खंभे खड़े कर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जिसे गिट्टी और कंक्रीट से मजबूत आधार देकर स्थापित करना था। इसके उलट ठेकेदार ने नियमों को ताक पर रखकर केवल पत्थर और मिट्टी डालकर खंभों को खड़ा कर दिया और आनन-फानन में ट्रांसफार्मर शिफ्ट कर दिया।

इस घटिया निर्माण कार्य से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जयस के जिलाध्यक्ष अरविंद गणेश ने इस व्यवस्था पर कड़ी आपत्ति जताते हुए जांच की मांग की है। देखिए पूरा वीडियो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.