भगोरिया हाट बाजार में कांग्रेस-भाजपा ने निकाली गेर

May

मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट-
नगर में भगोरिया उत्सव को देखते हुए शनिवार के दिन भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशाल भगोरिया गेर निकाली गई उक्त आयोजन में आदिवासी गायक कलाकार शशांक तिवारी कुंदनपुर ने एक से बढक़र एक आदिवासी सांस्कृतिक गीतों की प्रस्तुति दी जिस पर दशहरा मैदान पर भगोरिया पर्व में उपस्थित ग्रामीण मस्ती में झूम ने लगे। वही बिजलपुर एवं संस्कृति को प्रदर्शित करने वाला का नृत्य ग्रुप 51 गांवों से पधारे ढोल मांदल साथी भाजपा के विधायक कलसिंह भाबर, जिला मंत्री प्रफुल्ल गादिया, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री संजय भाभर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आरती भानपुरिया, मंडल अध्यक्ष मुकेश मेहता, मंडल महामंत्री सचिन प्रजापत, प्रितेश भानपुरिया युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गौरव खंडेलवाल, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजू डामोर, अजजा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बाबू मचार, भाजपा के वरिष्ठ पुरुषोत्तम प्रजापत, प्रेम भाभर, भाजपा जनपद अध्यक्ष सुशीला भाभोर, महिला मोर्चा की जिला मंत्री अर्चना शर्मा, साक्षी गुप्ता, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा नेहा परमार, संतु पारगी, उषा वसुनिया, विधायक प्रतिनिधि प्रेम बसोड़, मदरानी मीडिया प्रभारी दशरथ क_ा, युसूफ भारती, कमलेश दांतला, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सचिन पांचाल, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनोखीलाल प्रजापत, पार्षद शान्ति सोलंकी, प्रताप बारिया, पंकज बडोला, रसिया पारगी, मदरानी मंडल अध्यक्ष कमलेश मचार एवं भाजपा के समस्त कार्यकर्ता उत्साह और उमंग के भगोरिया में ढोल मांदल के साथ थिरकते नजर आए। आदिवासी संस्कृति को प्रज्वलित करने वाला भगोरिया पर्व का उत्साह शनिवार को चरम सीमा पर रहा जबकि दूसरा भगोरिया होने के बाद भी मेघनगर में जनता का खासा उत्साह, भीड़ देखने को मिली। मेघनगर बाजार में व्यापार व्यवसाय भी बेहतर रहा। भारतीय जनता पार्टी की गेर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

कांग्रेस ने निकाली गेर-
आदिवासियों का सांस्कृकि भगोरिया पर्व में ब्लाक कांग्रेस कमेटी मेघनगर ने गेर निकाली। भगोरिया पर्व में सासंद कांतिलाल भूरिया की उपस्थिति में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेशचंद जैन (पप्पू भैया) के ऑफिस से सैकडों कार्यकर्ताओं व आमजन की उपस्थिति में भगोरिया पर्व की गेर डोल व मांदल के साथ नगर के सांई चौराहा, से भगोरिया स्थल दशहरा मैदान पर सांसद कांतिलाल भूरिया, विक्रांत भूरिया,वीरसिंह भूरिया, यामिन शेख, कालूसिंह नलवाया के साथ ढोल बजाकर आदिवासी संस्कृती का परिचय दिया। इसके पश्चात गैर रेली आजद चौक, हाट बाजार, होती हुई बस स्टैंड पर आई। कार्यर्तागण थाली व मादल की थाप पर कुराटिया करते हुए नजर आए। नगर के प्रमुख मार्गो पर गेर रैली में सांसद भूरिया व विक्रांत भूरिया, वीरसिंह भूरिया, नगरवासियों ने जगह जगह फूल पहनाकर स्वागत किया। साथ युवा नेता विक्रांत भूरिया का आज जन्मदिन होने पर आजाद चैक व बस स्टैंड पर केक काटकर विक्रंात भूरिया का स्वागत किया व फूलमालाएं पहनाई गई। गेर रैली जिला कांग्रेस महामंत्री यामिन शेख, वीरसिंह भूरिया, गेंदाल डामोर, कालुसिंह नलवाया, पारसिह डिंडोर, अनूप भंडारी, आनंदीलाल पडियार, नवलसिंह नायक, राजसिंह सेहलोत, प्रताप ताहेड, शाहरुख खान, अली असगर बोहरा, जोगी वसुनिया, इरफान शेरानी, समसु के साथ कई कांग्रेसी कार्यकर्ता व ग्रामीणजन मौजूद थे।