बिरसा मुंडा की जयंती जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाई जायगी, निकाली विशाल दो पहिया वाहन रैली

- Advertisement -

 भूपेंद्र बरमण्डलिया @ मेघनगर

 क्रांतिसूर्य धरनी के आबा स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की 144 वीं जयंती 15 नवम्बर को जनजाति गौरव दिवस के रूप में गांव गांव में मनाई जायगी जिसको लेकर रविवार को बेलावड़ी स्थित बाबा रामदेव मंदिर से एक विशाल दो पहिया वाहन रैली निकाली गई वाहन रैली में क्षेत्रीय पूर्व विधायक कलसिंह भाभोर , भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह घोती भी शामिल हुए वाहन रैली नगर के टेम्पो चौराहे,रेलवे फाटक,आजाद चौक,भंडारी चौराहा, झाबुआ चौराहा, साई चौराहा सहित नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए बाफना पब्लिक स्कूल के प्रांगण पहुँची वाहन रैली का नगर में जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया । वाहन रैली स्कूल प्रांगण में पहुँच कर सभा मे तब्दील हो गई जहाँ भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्या अर्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम में मंच पर मुख्य रूप से श्यामा ताहेड,मुकेश महाराज, अर्जुन डामोर,उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन रामसिंह निनामा किया,इस आयोजन में विशेष रूप से जिला योजना प्रमुख,अवधेश प्रताप सिंह , रसिया पारगी सहित सेकड़ो कार्यकर्ताएं सहित ग्रामीण उपस्थित थे कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुवे श्यामा ताहेड भगवान बिरसा मुंडा के बारे में उनके जीवन और संघर्ष की गाथा बताते हुवे उनके किये गए कार्यो की बात कही वही कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुवे मुकेश जी महाराज ने भी अपनी बात कही साथ ही उन्होंने कहा कि किसी के बहकावे में न आकर धर्म परिवर्तन न करे। कार्यक्रम में अर्जुन डामोर द्वारा 15 नम्बर को आयोजित जनजाति गौरव दिवस को मनाने की रूपरेखा बताई।