लोहित झामर, मेघनगर
फुटतालाब में भीषण गर्मी के बावजूद लोगों की अस्थाये शुक्रवार को शीतल जल की असंख्य बूंदो की तरह भक्ति रस में डूबी दिखाई दी l श्री वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर पर पँडित कमल किशोर नागर के मुखारबिंद से चल रही श्रीमद् भागवत कथा में शुक्रवार को पँडित नागर जी को सुनने हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुँचे….श्रद्धालुओं की संख्या इतनी बढ़ गई की पंडाल छोटा नजर आने लगा l ॐ नमो भगवते वासुदेवायः के मंत्र के साथ शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा के प्रारंभ में पंडित श्री कमल किशोर नागर जी ने पुष्य वर्षा कर श्री व्यास पीठ की पूजा अर्चना की तत्पश्चात आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य सुरेश चंद्र पूरणमल जैन युवा समाज सेवी राजेश रिंकू जैन और उनके परिवार ने संत श्री नागर जी का अभिनंदन और स्वागत कर उनसे आशीर्वाद लिया l

