झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट-
स्थानीय मोहनखेड़ा जैन यात्रिक धर्मशाला प्रांगण स्थित गुरूदेव के मंदिर की ग्यारहवीं वर्षगांठ पर ध्वजारोहण कार्यक्रम गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद् विजय रविन्द्र सूरीश्वरजी म.सा. के शुभाशीष एवं ज्योतिष सम्राट तीर्थ प्ररेक मुनीश्री ऋ षभचंद्र विजयजी मसा की प्रेरणा से पूजा भक्ति व धर्मआराध्ना के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के तहत प्रात: की बैला में भक्ताबंर पाठ, पक्षाल, पूजन, स्नात्रपूजन के बाद शुभ मुहूर्त में मंदिर निर्माण के लाभार्थी भिनमाल निवासी सरेमलजी कपुरचंदजी माणकचंदजी कोठारी परिवार के विनोद बाफना व अर्जुनभाई भंडारी के वृह्दहस्त से मोहनखेड़ा तीर्थ से पधारे विधिकारक हंसमुखभाई जैन के मंत्रोच्चार से ध्वजारोहण किया गया। दोपहर में महिला मंडल द्वारा गुरूदेव की अष्टप्रकारी पूजन पढ़ाई गई। इस अवसर पर सकल श्रीसंघ का स्वामी वात्सल्य हुआ। सांयकाल में भगवान व गुरूदेव की आकर्षक अंगरचना की गयी तथा महाआरती के साथ भक्ति का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में अजित संघवी, विनयराज चण्डालिया, राजेन्द्र कांठी, संयज चंडालिया, नितेश रांका, मदन संघवी, अशोक वागरेचा, राजा जैन, विजेन्द्र सेठिया, घेवरमल मोदी, आर.के.शुक्ला आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
Trending
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
- माता भगवती देवी शर्मा के जन्मदिवस पर सोंडवा तहसील के 16 स्थानों पर हुआ 12 घंटे का अखंड गायत्री मंत्र जाप
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी मसा के सान्निध्य में अंकित भंसाली ने 31 उपवास व आदिश चौरड़िया ने सिद्धि तप की कठोर तपस्या पूर्ण की
- ग्राम पारा में बाल तपस्वी कल्प छाजेड़ की 45 दिवसीय सिद्धी तपस्या पर भव्य शोभायात्रा संपन्न
- पीएम श्री कन्या हाईस्कूल छकतला में पालक-शिक्षक संघ की बैठक आयोजित
- बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव