झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
पत्रकार अपनी कलम से समाज को दिशा देते है, शताधिक बार पत्रकारों ने अपनी ऊर्जा से जनप्रतिनिधियो का भी पथ प्रदर्शन किया है। पत्रकारो क सक्रियता से समाज के हर वर्ग को बेहतरी की उम्मीद बंधती है। जी हां, ऐसे ही विकासखण्ड के समर्पित समाजनिष्ठ और मूर्धन्य पत्रकारो को सम्मानित किया जाएगा। पेटलावद विधानसभा क्षैत्र में पहली बार यह अनूठा आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मान 19 जून को शाम 4 बजे शगुन गार्डन में होने जा रहा है, जिसमें इन ग्रामीण पत्रकारो का सम्मान विधायक निर्मला भूरिया द्वारा किया जाएगा। इस गरिमामय समारोह में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।
इन गांवो से शामिल होंगे पत्रकार-
पेटलावद सहित करड़ावद, करवड़, घुघरी, बावड़ी, बरवेट, कोदली, जामली, नहारपुरा, रायपुरिया, बनी, बोलासा, झकनावदा, बामनिया, रूपगढ़, सारंगी आदि गांवो के पत्रकार शामिल होंगे। इन गांवों से करीब 100 से अधिक पत्रकारों का सम्मान विधायक निर्मला भूरिया करेगी।
Trending
- जोबट विधायक सेना महेश पटेल के प्रयास से चंद्रशेखर आजाद नगर के जवानिया में बनेगा नवीन 5 एमवीए 33/11 केव्ही विद्युत उपकेंद्र
- झाबुआ पुलिस ने यहाँ पकड़ा बड़ा आईपीएल का सट्टा
- धर्म परिवर्तन के दबाव से उबाल: पूरे गांव ने थाने पहुंचकर की निष्पक्ष जांच की मांग
- जमीन विवाद में हत्या करने वाले 6 अभियुक्तों को न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
- सड़क पर गुंडागर्दी: गाड़ी रोकते ही लात-घूंसों से पीटा, साथी ने मौके पर पहुंचकर बचाई जान
- चंद्रशेखर आजाद नगर में शराब दुकान को लेकर बढ़ा विवाद, सामाजिक संगठन ने किया विरोध
- युवती ने मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या की
- आबकारी विभाग मौन, सड़कों पर ‘शराब माफिया’ का खूनी खेल: बिना नंबर की गाड़ियों से हो रही अवैध शिकारमारी
- करोड़ों के सहकारिता घोटाले के मामले में तीन अधिकारियों पर FIR
- नानपुर में धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव