मेघनगर@ लोहित झामर
मेघनगर में औद्योगिक क्षेत्र में बीती रात 8 बजे के पास झील ऑर्गेनिक फेक्ट्री से टेंकर क् GJ24X0854 के माध्यम से केमिकल का पानी एकेविन क्षेत्र मे स्थित भूखंड क्र 174, 175 B खाली पड़ी जमीन में छोड़ा जा रहा था जहा ग्रामीण संगठनो एवं सामाजिक कार्यकर्ता ने मौके पर टैंकर को पकड़ा और पुलिस प्रशसन को अवगत कराया।
सुबह ओध्योगिक क्षेत्र मे सेकड़ो की संख्या मे आसपास से ग्रामीण एवं विभिन्न संगठनों ने पहुंच कर थांदला मेघनगर हाइवे मार्ग पर चक्काजाम कर झील ऑर्गेनिक केमिकल प्लांट पर कार्यवाही की मांग करते हुए केमिकल प्लांटो को पूर्णतः बंद करने की बात पर डटे रहे ग्रामीणों के समर्थन मे मेघनगर नगर परिषद के अध्यक्ष एवं भाजपा पार्षद के साथ नगरवासी भी मोके पर पहुंच गये एसडीएम तहसीलदार थाना प्रभारी की टीम ने मौके पर पहुंच कर चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों को कड़ी से कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया ओर मोका पंचनामा बनाकर टैंकर को थाना मेघनगर में खड़ा किया गया एसडीएम ने बताया कि जिस भी कंपनी का टैंकर है उस पर करवाही की जाएगी पूरे मामले मे एकेविन अधिकारी नदारद रहे दूरभाष के माध्यम से जानकारी मांगने पर उन्होंने मीडिया कर्मियों को बहार होने का बताकर देर से ऑफिस पहुँचकर जानकारी देने की बात कही वर्षो से दूषित केमिकल की मार झेल रहे नगरवासियो को अब जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार से उचित एवं कठोर कार्यवाही की आस।
– केमिकल से भरे टेंकर को ग्रामीणों द्वारा पकड़कर हमे सूचना दी गई मोके पर हमने पंचनामा बना लिया है ओर आगे उचित कार्यवाही के लिए भेजा जायेगा
– तरुण जैन, एसडीएम मेघनगर
Trending
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
- गणेश उत्सव का हुआ समापन, डीजे की धुन पर निकला भव्य विसर्जन जुलूस
- तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को कुचला , मौके पर हुई मौत
- गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ
- नवरात्रि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पूर्व कार्यकारिणी का आय व्यव का ब्यौरा पेश किया
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
- पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह