जय भीम जागृति समिति ने डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर निकाली विशाल कलश यात्रा

- Advertisement -

मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट-
 झाबुआ जिले के मेघनगर शहर में जय भीम जागृति समिति के तत्वाधान में गायत्री परिवार की बहनों के साथ शनिवार को भव्य कलश यात्रा शंकर मंदिर से नगर के मुख्य मार्गो पर शोभायात्रा के रूप में निकाली गई। उक्त शोभायात्रा का स्वगात नगर के उत्सव समिति, साईं मित्र मंडल, भाजपा महिला मोर्चा एवं नगर के भारतीय पत्रकार संघ द्वरा फूलों की वर्षा व अल्पाहार देकर कलश यात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर उत्सव समिति के अध्यक्ष नीलेश भानपुरिया, भाजपा के महामंत्री प्रितेश भानपुरिया द्वरा जय भीम जागृति समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बसोड़ का पुष्पमाला से स्वागत िकया। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने समाज में व्याप्त असमानता सक्रियता जातिवाद भेदभाव को को समूल नष्ट किया था। इस अवसर पर नगर के सैलानीपुरा महुल्ले में मंचासीन महती सभा का आयोजन किया गया जिसमें समस्त अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात उपस्थित सभी अतिथियों का जय भीम जागृति समिति के सदस्य द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर जनपद अध्यक्ष सुशीला प्रेम सिंह भाबर, नगर परिषद अध्यक्ष पति व् पूर्व सरपंच नटवर बामनिया, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया ने कहा कि हिंदू या मुस्लिम सिक्ख और इसाई हम सब का खून एक ही है जब बनाने वाले ने फर्क नहीं किया तो हम कौन होते हैं। फर्क करने वाले ऊंच-नीच भेद-भाव को छोड़ हमें एक मंच पर आकर समग्र भारत का विकास करना है एपिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश मेहता ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के मुखिया ने कई योजनाएं आप सभी के लिए चलाइए विशेष रूप से आप लोग आ गए हैं । और एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करें राजू डामोर प्रदेश मंत्री आजजा मोर्चा ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि निश्चित रूप से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एक देश के महापुरुष थे उन्होंने कई ऐसे कार्य किए जो अकल्पनीय है जिनका बखान कर काम करना बहुत ही मुश्किल है लेकिन हां हम उनके पदचिन्हों पर चल अच्छे कार्य करते रहें, राष्ट्रीय स्वयं सघ के जिला प्रचारक धर्मेंद्र मौर्य ने भी बाबा साहेब की जन्म जयंती की शुभकामनाएं दी। पत्रकार राजू धानक, नगर पशु चिकित्सक डॉ गौड़, भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश सरक्षक सलीम शेरानी, वाघेला मंचासीन रहे व उदबोधन भी दिए। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सुशीला भाभर ने संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब आंबेडकर हमारे लिए प्रेरणा पुरुष थे उनकी बराबरी कर पाना असंभव है उन्होंने देश का सविधान लिखने के साथ.साथ हम सभी देशवासियों को जीने के लिए नई प्रेरणा दी। अंबेडकर हमारे दिलों में अजर व अमर है। कार्यक्रम का संचालन सूमधुर आवाज में जय भीम जाग्रति समिति के अध्यक्ष प्रेमसिंह बसोड ने किया आभार पार्षद काला बसोड़ ने मानाए इस अवशर पर भजपा नेता प्रताप बारियाए राष्ट्रिय मानव अधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के मिडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दशरथ सिंह क_ा, राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के मीडिया प्रकोष्ट के सह सचिव भूपेन्द्र बरमंडलिया, जय भीम जाग्रति समिति के समस्त सदस्य माधव सिंह, गुड्डु चौहान, अर्जुन डामोर, अजय डामोर, यशवंत देवाणा, कन्यालाल धामन, कोदर लाल डामोर, रादिया बसोड़, सकरिया बसोड़, भेरू भाई भगेल, मोहन चावड़ा, विनोद बसोड़, अरुण ओहरी, मार्टिन भूरिया व नगर की माता बहने उपस्तिथ रही।