कल मनाई जाएगी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, बालक उच्चतर विद्यालय से निकाली जाएगी शोभायात्रा

- Advertisement -

मेघनगर, लोहित झामर

पूरे मध्यप्रदेश में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को गौरव दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मेघनगर में भी आयोजन को लेकर भव्य तैयारियाँ की जा रही है। नगर के ग्रामीण क्षेत्रों में जहां प्रचार रथ के माध्यम से जनजाति विकास मंच प्रचार कर रहा है वहीं मेघनगर में जगह-जगह होर्डिंग लगाकर लोगों से कार्यक्रम में आने के लिए अनुरोध किया जा रहा है। 

जानकारी देते हुए राम सिंह निनामा ने बताया कि कार्यक्रम भव्य शोभायात्रा के साथ मेघनगर के बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से कल 11:00 बजे प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से मेघनगर विकासखंड के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। सभी अपनी पारंपरिक वेशभूषा मे कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आएंगे। इस भव्य आयोजन मे विशेष रूप से आदिवासी लोक गायक अर्जुन आर मेडा भी मेघनगर आ रहे है। जनजाति समाज के प्रतिनिधियों के साथ स्थानीय स्तर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष सचिन प्रजापत जिला मंत्री भूपेश भानपुरियाँ और सचिन पाँचाल ने नगर और ग्रामीण अंचल के भाई बंधुओं से अनुरोध किया है कि सभी इस आयोजन को सफल बनाए और पारंपरिक वेशभूषा में कार्यक्रम में पहुँचे और उत्साह के साथ गौरव दिवस के साक्षी बने।