इंडस्ट्रीयल एरिये में दुल्हन के साथ लूट, दो लुटेरे पुलिस गिरफ्त में दो अभी भी फरार

May

झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट-

मेघनगर के समीप औद्योगिक क्षेत्र के पास ग्राम गडवाड़ा की रहने वाली दुल्हन वनीता पति अंकित के साथ ग्राम सुलामोड़ा के 4 आरोपियों ने लूट की घटना अंजाम दिया शादी की खरीदारी करने मेघनगर हाट बाजार में आई थी वनीता पति अंकित मेडा हाल मुकाम गडवाड़ा के साथ सुलामोड़ा के आरोपी  बाबूलाल वसुनिया ,दुलेश वसुनिया एवं अन्य दो आरोपी  जैमाल रूसमाल वसुनिया पनकेश वसुनिया ने लूट की घटना को अंजाम दिया जिसमें ग्रामीणों द्वारा दो आरोपी  को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है साथी दो आरोपी अभी भी फरार हैं जिसमें पुलिस ने उपरोक्त चारों अपराधियों के खिलाफ आईपीसी धारा 394 की धारा में मामला पंजीबद्ध कर लिया है फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है ।दुल्हन वनीता पति अंकित मेडा ने बताया कि उसके पास से चांदी की 500 ग्राम वजनी भोरिया साकली एवं अन्य जेवर जिसकी कीमत लगभग 50000 हैं से लूट ली गई। मेघनगर  हाट बाजार में खरीददारी कर रहे थे तभी से यह आरोपी  हमारा पीछा कर रहे थे ऐसा हमने अनुमान लगाया !  साथ ही जब औद्योगिक क्षेत्र के हत्यादेहली  रोड पर पहुंचे तब MP 45mj 0313 एक मोटरसाइकिल Honda Shine वाले ने हमारी मोटरसाइकिल को टक्कर मार कर गिरा दी वारदात को अंजाम दिया। वनवासी क्षेत्र में रहने वाले आदिवासियों से इस तरह की घटना हो जाना बड़ा ही चिंता का विषय है जिससे आने वाले 3 महीनों में शादियों की भरमार रहेगी  ऐसे में पुलिस की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का होना अत्यंत आवश्यक है !                                                                                वही  मेघनगर थाना प्रभारी जे आर बर्डे  ने  बताया की दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है अन्य आरोपियों की तलाश जारी है