जितेंद्र वर्मा, जोबट
अवैध शराब के परिवहन तथा कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर रघुवंश कुमार सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति उमठ बघेल व sdop जोबट रविन्द्र राठी के पर्वेक्षण जिलेभर में लगातार सघन एवं आकस्मिक चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 05 जुलाई 2026 की सुबह में थाना जोबट पुलिस को मुखबिर से अवैध शराब के बड़े परिवहन की विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई।
सूचना के आधार पर थाना प्रभारी जोबट द्वारा पुलिस की दो पृथक-पृथक टीमों का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान दो आयशर कंटेनर वाहनों क्रमांक MP-41-HA-1053 एवं MP-09-BG-7139 को रोककर उनकी विधिवत तलाशी ली गई।
