नंदलाल मैण बने मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव

0

अर्पित चोपड़ा, खवासा

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठनात्मक नियुक्तियों के तहत झाबुआ जिले के कांग्रेस नेता नंदलाल मैण को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से जिले सहित पूरे क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसान नेताओं में हर्ष है।

मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, राष्ट्रीय किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा की अनुमति तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया एवं विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया के मार्गदर्शन में उक्त नियुक्ति की।

नंदलाल मैण पूर्व में जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष की भूमिका निभा चुके हैं। किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने, संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत तालमेल को देखते हुए उन्हें प्रदेश स्तर की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवनियुक्त प्रदेश महासचिव नंदलाल मेंण ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से कांतिलाल भूरिया, विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया, वीरसिंह भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश राका सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा किसानों के अधिकारों और हितों की लड़ाई पूरी निष्ठा और ईमानदारी से लड़ते रहेंगे।

मैण की नियुक्ति पर हरिराम पाटीदार, चैनसिंह डामर, कलावती मेड़ा, भूरसिंह सिगाड़, कमलेश पटेल, जितेंद्र कुमार, लक्ष्मण, धनसिंह राठौड़, मांगीलाल वसुनिया, गंगाराम, भूरू मेड़ा, रगु, शांतिदेवी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.