2 महीने बाद देने वाली थी एक नई जिदंगी को जन्म, एक साथ दो जिंदगी हो गई खत्म …

- Advertisement -

डेस्क झाबुआ Live
धार जिले पनाला गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में फांसी लगने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने विवाहिता के परिजनों की तहरीर पर प्रकरण दर्ज किया है और मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक बेटमा निवासी दीपिका पिता बद्रीलाल गुर्जर की शादी फरवरी 2016 में धार जिले के पनाला के रहने वाले जयेश गुर्जर से हुई थी। शादी के बाद से ही पति व ससुरालजन कम दहेज लाने के नाम पर दीपिका को प्रताडि़त करते रहते थे। दीपिका गर्भावस्था में अपने मायके पहले आई थी, करवा चौथ पर जयेश उसे लड़-झगडक़र डिलवरी ससुराल में कराने की बात कहर वापस अपने गांव ले गया। इसके बाद उसने उसे बाद के त्योहारों में मायके नही भेजा।
रातोरात हास्पीटल लाए और खुद भाग गए-
पिता बद्रीलाल ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए बताया बीते दो तीन दिनों से उसकी तबियत खराब थी, तो उसे प्रायवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन कल उसे वहां से जबरन घर ले जाया गया और मारपीट करने के बाद फाँसी के फंदे पर झूला दिया। ससुराल पक्ष ने चुपचाप उसे हॉस्पिटल पहुंचाया और जब डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया तो उसके शरीर से सभी गहने ओर मंगसूत्र उतारकर ले गए।
पेटलावद रहती है मोसी और बहन-
मायके पक्ष को हॉस्पिटल से अन्य लोगो ने दूरभाष पर सूचना दी तो उनके पैरों तले जमीन खसक गई। सभी हॉस्पिटल पहुंचे। दीपिका की मोसी और बहन पेटलावद रहते थे। इसलिए उसका पेटलावद में भी आना-जाना हुआ करता था। जब इस घटना का पता उन्हें चला तो वह भी फोरन धार पहुंच गई। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाया और मर्ग कायम किया। शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनो के सुपूर्द किया गया। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।
जो एक नई जिंदगी लाने वाली थी, वह क्यो करेगी सुसाईड…?-
वहीं ससुराल वाले खुदकशी की बात कर रहे हैं लेकिन सवाल यह है कि खुद दीपिका क्यो फाँसी लगाएगी जब वह 2 महीने बाद एक नई जिंदगी को इस दुनिया मे लाने वाली थी। वहीं उसकी एक 2 साल की लडक़ी भी थी। परिजनों ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।