विशाल राठौर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष मनोनीत, प्रदेश कांग्रेस का जताया आभार

May

झाबुआ लाइव डेस्क-

जिले के युवा नेता विशाल राठौर को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग ने जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। विशाल की नियुक्ति कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया व गांधी राहुल गांधी की मंशानुसार व पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू एवं अध्यक्ष मप्र कांगेस कमेटी व मुख्यमंत्री कमलनाथ, महासचिव व प्रभारी दीपक बावरिया की सहमति से पिछड़ा वर्ग प्रदेशाध्यक्ष राजमणि पटेल ने की है। विशाल राठौर की नियुक्ति पर झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, जोबट विधायक कलावती भूरिया ,पूर्व विधायक जेवियर मेड, डॉ विक्रांत भूरिया, हेमचंद डामोर की अनुशंसा पर गई। राठौर के मनोनयन परसाबिर फिटवेल, गुरुभाई अरोड़ा, शंकर भूरिया, विजय भाभोर, आशीष भूरिया, विनय भाभोर, मनीष व्यास, जितेंद्र शाह, जितेन्द्र सिंह राठौर, हर्ष भट्ट, गौरव सक्सेना, सुनील भूरिया, नीलेश कटरा,ऋषि डोडियार आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार माना। वहीं विशाल राठौर ने प्रदेश कांगे्रस कमेटी का आभार जताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे।
)