राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग ने इंदौर की श्वेता गोयल को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व दिया 

- Advertisement -

झाबुआ डेस्क। भारत वर्ष में राष्ट्रीय मानवाधिकार में महिला बाल विकास आयोग संस्था की ओर से लगातार क्षेत्र एव प्रदेश में महिला उत्पीड़न  बाल अपराध नशीले पदार्थ  अवेयरनेस सामाजिक समरसता शिक्षा के क्षेत्र  जैसे विभिन्न मुद्दों पर ग्रामीण क्षेत्रों में संस्था के द्वारा जमीन स्तर पर कार्य किया जा रहा है। 

इसी कार्यक्रम में इंदौर की एक सशक्ति एवं जिम्मेदार महिला जो कि पिछले कई वर्षों से अनाथ असहाय बच्चों को निस्वार्थ भाव से कपड़े खाद्य सामग्री  देने का कार्य निस्वार्थ रूप से करती आ रही है वहीं महिलाओं के लिए भी विभिन्न क्रियाकलाप किया जा रहे हैं इसी तत्वम में श्वेता कमला गोयल को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग की महिला सेल की प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व पर नियुक्त किया गया है। निश्चित रूप से क्षेत्र में जमीन स्तर पर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाना एवं बालिकाएं महिलाएं न्याय दीवाने में  कार्य करेंगे एव उसका लाभ पीड़ित लोगों को सहज रूप से मिलेगा। यह नियुक्ति प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक बलसोरा एवं सीनियर सिटीजन प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष एमएल फुल पगारे की अनुशंसा  पर राष्ट्रीय अध्यक्ष  अक्षत भट्ट  एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ रविंद्र मिश्रा के द्वारा की गई है। इस अवसर पर मोहनलाल पाटीदार संतोष सिंह गहलोत प्रदीप पंड्या पीडी रायपुरिया बापू सिंह कटारा  निर्मल जैन दिनेश कोचरा दुर्गेश सोनी महिला सेल से रेखा भूरिया शकुंतला राठौर   सविता गुप्ता गौरी कटारा साधना सोनी सनोफर कुरैशी पायल बघेल मोनिका सिसोदिया चेतना चौहान  सखी सहेली ग्रुप की सरिता भालसे  रश्मि पांडे देवास मंजू नागराज वंदना सकलिया महू बसंती ओहरे इंदौर ललिता सितोले किरण राजेंद्र मोहे अनीता सकलिया अनीता भलसे कुसुम गोयल आदि ने इस नियुक्ति पर गोयल को बधाई दी। साथ ही शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया। साथ गोयल ने कहा कि मैं निस्वार्थ भाव से वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में काम करूंगी और पीड़ितों को न्याय दिलवाऊंगी।