पुलिस अधीक्षक जैन ने छात्र-छात्राओं से बालिका  सुरक्षा, आत्मरक्षा, छेड़खानी, गुड टच – बैड टच, यातायात के नियमों का पालन पर की परिचर्चा

- Advertisement -

झाबुआ live डेस्क

केशव इंटरनेशनल स्कूल झाबुआ में पुलिस अधीक्षक विनीत जैन द्वारा कक्षा छटवी से 12वी तक के छात्र-छात्राओं से बालिका  सुरक्षा, आत्मरक्षा, छेड़खानी, गुड टच – बैड टच, यातायात के नियमों का पालन आदि मुद्दों पर परिचर्चा की गई | पुलिस अधीक्षक विनीत जैन द्वारा सिंगरौली में पुलिस विभाग के कर्मचारियों द्वारा “छोटी सी एक भूल” डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई गई थी जिसे दिखाया गया | यह फिल्म उन लड़कियों के लिए सबक है जो भाग कर शादी करने की भूल कर बैठती है | एवं उन माता-पिता के लिए चेतावनी है जो समय रहते बच्चों की समस्या का हल नहीं करते एवं पुलिस की मदद नहीं लेते हैं | यह उन लड़कों के लिए भी चेतावनी है जो नाबालिक लड़कियों को बहला-फुसलाकर भगा कर ले जाते हैं | इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म के अतिरिक्त यातायात सुरक्षा, हेलमेट ना पहनने के नुकसान, लड़कियों के साथ छेड़खानी, आत्मरक्षा एवं सुरक्षा के उपाय आदि पर भी शॉर्ट फिल्म दिखाई गई | भारती जैन, अदिति मेरावत, प्रियांशी देवड़ा, प्रथमेश आसदेवा आदि ने प्रश्न किए जिसका उत्तर पुलिस अधीक्षक महोदय ने दिया | कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन एवं दीप मंत्रों के साथ हुआ | पुलिस अधीक्षक जैन का परिचय विद्यालय के संचालक  ओम शर्मा द्वारा दिया गया | कार्यक्रम के दौरान निर्भया पुलिस दल, विद्यालय की प्राचार्य अंबिका टवली एवं मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे |

 

)