जयस ने बैठक में सदस्यता अभियान और कार्यकारिणी विस्तार पर की चर्चा

- Advertisement -

झाबुआ। आज जिला स्तरीय बैठक झाबुआ जिले के झाबुआ ब्लॉक के अंतरवेलिया में दूधेश्वर महादेव मंदिर पर रखी गई। जिसमें जयस संरक्षक डॉ. हीरालाल अलावा एवं प्रदेश अध्यक्ष इंद्रपाल मरकाम और संभाग अध्यक्ष रविराज बघेल ने मार्गदर्शन दिया। 

बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। सभी ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार एवं सदस्यता अभियान, जिले में चलाएंगे अतिक्रमण गरीब लोगों की गुमटियां हटाई गई। बड़े-बड़े भू माफिया का अतिक्रमण नहीं हटाया गया। अतिक्रमण को लेकर जल्द जयस द्वारा आंदोलन किया जाएगा। जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना चाहते है। पीएम आवास  की राशि शहर में ढाई लाख रुपए दिए जा रहे हैं तो ग्रामीण क्षेत्रों में डेढ़ लाख रुपया दिया जा रहा है शासन-प्रशासन ध्यान दें। जंगलों का निजीकरण सरकार द्वारा किया जा रहा है एवं वन समितियों का गठन किया जाए शासन प्रशासन ध्यान दे।

पंचायतों में मनरेगा हो या अन्य कार्य सचिवों द्वारा फर्जी जॉब कार्ड लगाकर राशि निकाली जा रही है एवं मजदूरों से कार्य करने के बजाए जैसे जेसीबी द्वारा कार्य करवा रहे हैं। जिला प्रशासन ध्यान दें। जिला स्तरीय बैठक में जयस जिलाध्यक्ष विजय डामोर, जिला संयोजक प्रेम सिंह भूरिया, जिला उपाध्यक्ष आयुष ओहारी, जिला आईटी सेल अध्यक्ष अजय बामनिया, जिला प्रभारी प्रकाश डामोर, मेघनगर ब्लॉक अध्यक्ष माधुसिंह डामोर, राणापुर ब्लॉक अध्यक्ष राकेश डामोर, रामा ब्लॉक अध्यक्ष समीर निनामा, ओम प्रकाश मेडा, दामोदर डामोर, अबसिंह वसुनिया, अर्जुन निनामा, राज डामोर, पप्पू निनामा, अनिल भूरिया, रामचंद्र भाबर, मुकेश गुंडिया, राजू वसुनिया, संजय भूरिया, अजय बामणिया, हनी सिंह भूरिया, अनसिंह भूरिया, दिलीप अड़, राकेश मेडा, प्रताप भूरिया, मनोज डामोर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। जल्द ही इन मुद्दों पर धरातल पर काम करेंगे, सब मिलकर अपने हक अधिकार के लिए आवाज उठाएंगे।