झाबुआ। मेघनगर स्थानीय कन्या शाउमा विद्यालय एवं प्राथमिक कन्या स्कुल की छात्राओं ने बसंत पंचमी के पान अवसर पर स्कूल परिसर में मां सरस्वती की सुंदर प्रतिमा की स्थापना वैदिक मंत्रों के साथ यथा हवन पूजन कर विधि विधान से संपन्न किया। क्षेत्र के विधायक कलसिंह भाबर के मुख्य आतिथ्य, दि नागरिक बैंक के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम प्रजापति के विशेष आतिथ्य एवं नगर परिषद अध्यक्ष ज्योति नटवर बामनिया की अध्यक्षता में आयोजित उक्त समारोह को गायत्री परिवार के भेरूसिंह चौहान, विनोद जायसवाल व उनकी पूरी टीम ने वैद माता के सानिध्य में स्थापना की विधि के यज्ञ के साथ सम्पन्न कराया गया। आयोजन के शुभारंभ में हेमलता मारू कलाबेन पंचाल, मंजुबेन शर्मा, व महिला मंडल ने लगभग 251 छात्राओं के साथ स्थानीय शंकर मंदिर से बैंडबाजे और स्कूल के स्काउट टीम के सथ भव्य कलशयात्रा निकाली जिसमें गाड़ी पर मां सरस्वती की प्रतिमा को लेकर कन्याएं चवर डोला रही थी। इस अवसर पर स्कूल की शिक्षिका विजया त्रिवेदी, दक्षा कुण्डल, शांती मेडम, सुकदा मेडम व्यवस्था का संचालन कर रही थी। आयोजन पूर्णाहुति के पश्चात् कन्या पूजन विधायक कलसिंह भाभर व पुरूषोत्तम प्रजापति ने किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि प्रेमसिह बसोड़, नगर परिषद् सीएमओ प्रभु पाटिदार, प्रताप बारिया, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश भंडारी, लाखन देवाणा, मोहन संघवी, राजेन्द्रसिंह सोनगरा, मुकेश मेहता, प्रकाषश प्रजापति, दशरथसिंह क_ा, भूपेन्द्र बरमण्डलिया, सागरमल जैन, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। आयोजन के अतिथियों के प्रति शाला के प्रधान अध्यापक जीएस देवहरे, कंवरलाल सांकला, अमरसिंह नायक, कन्या भोज का आयोजन रामदल अखाड़ा समिति के द्वारा अखाड़ा परिसर में सम्पन्न किया गया।
Trending
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन