पर्युषण पर्व  के दौरान मना महावीर जन्म कल्याणक, वरघोड़ा निकाला गया

- Advertisement -

गौरव कटकानी, कालीदेवी

स्थानीय श्वेतांबर जैन समाज ने पर्युषण पर्व पर धूमधाम से मनाया। इस दौरान महावीर जन्म कल्याणक मनाया गया। इस उपलक्ष्य में गांव में वर घोड़ा निकाला गया। जिसमें समाजजनों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। समाज के पावन पर्व पर्युषण महा पर्व जो कि तप आराधना का पर्व माना जाता है। इन साप्ताहिक दिनों में समाज जन तपस्या करके अपने भावजन्म को पार लगाने का प्रयास करते है। इसी के तहत आज ग्राम कालीदेवी में भगवान महावीर का जयकारों के साथ जन्म कल्याणक मना कर वरघोड़ा निकाला गया।