झाबुआ। कलेक्टर डॉ. अरूणा गुप्ता ने आज पीआईयू के अन्तर्गत निर्माणाधीन कार्यो की कार्यवार समीक्षा की एवं निर्माण कार्य वित्तीय वर्ष 2011 से लंबित होने पर पीआईयू विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई एवं तय समय-सीमा में कार्य पूर्ण नही करने वाले ठेकेदारों से पेनाल्टी वसूल करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। स्कूल संचालित करने के लिए बने भवनों में विद्युतीकरण कार्य नही करवाने पर नाराजगी जाहीर की एवं संबंधित एजेंसी से विद्युतीकरण कार्य पूर्ण करवाने के लिए निर्देशित किया। पीआईयू विभाग द्वारा किए जा रहे सभी कार्यो में निर्माण कार्य पूर्ण होने की समय-सीमा नियत की। पीआईयू के दोनों एसडीओ को सभी विभागों के निर्माण कार्यो के अनुबंध एवं शासन द्वारा दी गई राशि का विवरण अवलोकन करवाने के लिए निर्देशित किया। सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग द्वारा स्वीकृत निर्माण कार्यों के प्राकलन रिवाईज करवाने के लिए निर्देशित किया।
पीआईयू के दोनों एसडीओ को नोटिस जारी
पीआईयू विभाग के सुपरविजन में चल रहे निर्माण कार्य नियत तिथि तक पूर्ण नही करवाने, निर्माण कार्य समयावधि में पूर्ण नही करने वाले ठेकेदारों के विरूद्ध अनुबंध में प्रावधान होने के बावजुद भी ठेकेदारों पर पेनाल्टी नही लगाने और सुपरविजन कार्य में लापरवाही करने के कारण पीआईयू के दोनों एसडीओ को कलेक्टर डॉ. अरूणा गुप्ता ने नोटिस जारी किये। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर डॉ. अरूणा गुप्ता ने की, बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
( फोटो-3 – बैठक लेते हुए कलेक्टर )
Trending
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
- माता भगवती देवी शर्मा के जन्मदिवस पर सोंडवा तहसील के 16 स्थानों पर हुआ 12 घंटे का अखंड गायत्री मंत्र जाप
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी मसा के सान्निध्य में अंकित भंसाली ने 31 उपवास व आदिश चौरड़िया ने सिद्धि तप की कठोर तपस्या पूर्ण की
- ग्राम पारा में बाल तपस्वी कल्प छाजेड़ की 45 दिवसीय सिद्धी तपस्या पर भव्य शोभायात्रा संपन्न