ताड़ के पेड़ से गिरने से 18 वर्षीय युवक की मौत 

- Advertisement -

आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

ताड़ के पेड़ से गिरने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा चन्द्रशेखर आज़ाद नगर के ग्राम बिना में हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार 18 साल का दिल्लू पिता मोहना जाति बामनिया भील निवासी ग्राम बिना डबाली फलिया भाबरा ताड़ के पेड़ पर चढ़ा था। इसके घर के आंगन में लगा पेड़ उसी का था। दिल्लु रविवार सुबह करीब 8 बजे पेड़ से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।