बरझर से इरशाद खान की रिपोर्ट जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश राठोड व ज़िला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल के निर्देश पर मंगलवार को ग्राम पंचायत रिंगोल के खिचड़ियाँ का झोसा फ़ालिया में वचन पत्र नारी सम्मान योजना के फार्म भरें गये । कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओ को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष हरीश भाबर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है और जोबट विधानसभा में भी कांग्रेस का विधायक आपके मतों से जीत रहा है । हमारी सरकार बनते ही जो कर्ज माफी एक लाख से ऊपर वालों का कर्ज माफ करेंगे । गैस टंकी 500 सौ में ओर महिलाओं को प्रतिमाह 1500 सौ कमलनाथ की सरकार देगी । सोनू वर्मा ने कहा कि कांग्रेस के लोग जो जनता से वादे करते है। उसे पूरा भी करते हैं । आपको 100 युनिट बिजली फ़्री व 200 युनिट हाफ देने का जो कमलनाथ ने वचन दिया है वह पहली ही केबिनेट की बैठक में पूरा करेंगे । बड़ी संख्या में आई महिलाओं के लहिक मोहम्मद शेख ने नारी सम्मान का फ़ॉर्म भरे । जिसमें सैकड़ा महिलाओ ने फॉरम भरा कर जय जय कमलनाथ का उद्घोघोष किया ओर कमलनाथ की सरकार बनने का संकल्प लिया । इस कार्यक्रम के दौरान बरझर से नोपसिंह परमार , बड़ा खुटाजा उप सरपंच रमेश भाई , रिंगोल से रामला भाई , क़ानू भाई , भरता भाई आदि कार्यकर्ता व महिलाएं उपस्थित थी । Post navigation पटेल दंपती ने किया शिव शंकर का अभिषेक, अपूर्ण मंदिरों को पूर्ण करने का संकल्प लिया पानी की निकासी नहीं होने से सड़क पर भर गया पानी, तालाब में तब्दील हुआ मेन रोड