पुलिस-आबकारी की सांठगांठ से शराब का अवैध परिवहन – कलावती भूरिया झाबुआ। पुलिस एवं आबकारी विभाग की मिलीभगत से इन दिनांे सीमावर्ती राज्यांे मे शराब का भारी मात्रा में अवैध परिवहन हो रहा है। शराब माफिया सक्रिय हो गए है ओर पुलिस तथा आबकारी विभाग कार्रवाई के प्रति निष्क्रिय दिखाई दे रहा है। यह आरोप जिला पंचायत एवं जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया ने लगाए है। भूरिया ने पुलिस एवं आबकारी विभाग पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त दोनो विभागों की मिलीभगत से पिछले कुछ दिनों जिले के सीमावर्ती राज्य गुजरात मे शराब का भारी मात्रा में अवैध परिवहन हो रहा है। गुजरात सीमा से सटे ग्राम पिटोल में ऐसे शराब वाहन की या तो चेकिंग नहीं की जा रहंी है, या मिलीभगत के चलते अधिकारी जान-बूझकर ऐसे वाहनों को उनके निर्धारित जगहों के लिए रवानगी दे रहे है। इसमें पिटोल बेरियर के अधिकारियांे की कार्यप्रणाली भी संदेहास्प्रद है। थांदला एवं पेटलावद से हो रहा परिवहन- भूरिया ने आगे बताया कि जिले के थांदला एवं पेटलावद में पुलिस एवं आबकारी विभाग की मिलीभगत से शराब का अवैध परिवहन बड़ी मात्रा में हो रहा है एवं शराब माफिया सक्रिय है। भूरिया ने कहा कि कांग्रेस इस स्थिति को बर्दाश्त नहीं करेंगी एवं पुलिस तथा आबकारी विभाग द्वारा इस ओर अतिशीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो कांग्रेस आंदोलन के लिए भी बाध्य होगी।
Trending
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सान्निध्य में युवा तपस्वी अर्पित मेहता ने मासक्षमण 31 उपवास की कठोर तपस्या पूर्ण की
- पेटलावद के राजा श्री नीलकंठेश्वर निकले नगर भ्रमण पर, भक्ति में झूम उठा शहर
- रतलाम में ई-स्कूटी ब्लास्ट: झाबुआ जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की 16 वर्षीय बेटी ने तोड़ा दम
- राठौड़ समाज की बैठक सम्पन्न, कचरू लाल चौहान बने अध्यक्ष
- किसी ने 12वीं के साथ किया नीट, किसी ने नीट और जेईई मैन्स दोनों, प्रतिभा देख प्रभावित हुए सीएम डॉ. मोहन
- ग्रामीण व आदिवासी स्कूलों में पीटीआई नियुक्ति की मांग, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बड़ा घोसलिया में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, उज्जैन की टीम बनी विजेता
- 28 साल बाद फिर सजेगी मेघनगर की धर्मनगरी, गूंजेगा श्रीमद्भागवत और श्रीराम कथा का अमृत
- महेश पटेल खनिज नीलामी से प्रभावित गांवों की जमीन को लेकर जोबट में कांग्रेस की रायशुमारी, विधानसभा से सड़क तक संघर्ष का ऐलान
- उज्जैन में बाबा महाकाल की भव्य पंचम सवारी: सीएम मोहन यादव ने किए दर्शन, रामघाट पर आसमान से बरसे फूल