झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट मंत्रोच्चार व जयकारों के साथ सिंहस्थ महाकुंभ 2016 हेतु गायत्री शक्तिपीठ पेटलावद के माध्यम से गायत्री परिवार द्वारा तहसील के ग्रामों से एकत्र 51 क्विंटल अन्न (गेहूं चावल आदि) व 51 हजार रुपए नकद राशि शांति कुंज हरिद्वारा के सिंहस्थ मेला प्रांगण स्थित शिविर में हेमंत भट्ट व गायत्री परिवार के कार्यकर्ता लेकर रवाना हुए। गायत्री शक्ति पीठ पेटलावद के मुख्यट्रस्टी कृष्णसिंह राठौर, हेमंत शुक्ला, निलेश पालीवाल, मोतीलाल गामड, महेन्द्र अग्रवाल, बृजराजसिंह राजपुरोहित, जीवन भट्ट, राठौड़, वि_ल भाई गुर्जर, निरज पटेल, सत्यनारायण पालीवाल, निलेश भट्ट, महिला मंडल की ज्योती भटेवरा, अनिता चौहान, सुनीता राठौर के साथ ही प्रज्ञापीठ रायपुरिया के गोपी चौहान, सुरेश पाटीदार, शांतीलाल पाटीदार, कानाजी पाटीदार, एपी वर्मा, प्रज्ञापीठ बनी के रामाजी पटेल, राजेन्द्र पाटीदार, शांतीलाल पाटीदार, धर्मराज पाटीदार, प्रज्ञा पीठ बोडायता के दशरथसिंह राठौर व गोपाल पाटीदार के अथक प्रयासों से उक्त सामग्री एकत्र की गई जो शांतिकुंज हरिद्वार के सिंहस्थ अन्न क्षेत्र में भंडारे हेतु जमा की जाएगी। मुख्य ट्रस्टी कृष्णसिंह राठौर, हेमंत शुक्ला, जीवन भट्ट, निलेश पालीवाल, बृजराजसिंह राजपुरोहित, महेन्द्र अग्रवाल, महिला मंडल की ज्योती भटेवरा ने शांतिकुंज हरिद्वार अखिल विश्व गायत्री परिवार परिवार के सिंहस्थ शिविर में मौजूद रहकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
Trending
- सोंडवा में जनकल्याण शिविर का दूसरा दिन: मां सरस्वती पूजन से हुआ शुभारंभ, बड़ी संख्या में पहुंचे हितग्राही
- खंडाला-आलीराजपुर मार्ग बदहाल: गहरे गड्ढों से सफर मुश्किल, हादसों का बढ़ा खतरा
- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने 15 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर ग्रामीण क्षेत्रों को दी बड़ी सौगात
- सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, एमपी में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर
- 12वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन करने वाली चांदनी विश्वकर्मा के घर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- तहसीलदार अनिल बघेल की बड़ी कार्रवाई : सारंगी में शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण
- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद अनिता चौहान ने विभिन्न मंदिरों में किया पूजन-अर्चन
- नानपुर में प्रशासन के नाक के नीचे चल रहा खेर की लकड़ी का अवैध कारोबार
- जोबट में जनकल्याण शिविर का शुभारंभ, 40 से अधिक योजनाओं का लाभ देने प्रशासन और जनप्रतिनिधि एक मंच पर
- व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं आगामी चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई