झाबुआ लाइव के लिए खरडूबड़ी से सिराज बंगडवाला की रिपोर्ट
सोमवार को खरडुबडी के मालफलिया के लीमखोदरा रोड पर 32 जिलेटीन रोड्स अवैध कारोबारियों ने फेंक दी। जिलेटिन रोड को देखकर ग्रामीणों मे भय पैदा हो गया जिसके बाद खरडूबड़ी के करमसिंह डामोर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली टीआई एसएस भास्करे, एएसआई वसुनिया पारा चोकी प्रभारी आर बघेल प्रधान आरक्षक रुपसिंह भूरिया मोके पर पहुंचे ओर जिलेटिन जप्ती की कार्रवाई की। गोरतलब है कि पेटलावद में 12 सितंबर को हुए ब्लास्ट के बाद जिले में कम से कम आधा दर्जन मामले अवैध रुप से जिलेटीन रोड्स फेंकने के मामले सामने आ चुके हैं पर पुलिस यह पता लगाने में नाकाम साबित हो रही है कि इतनी बडी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखने वाले आखिर मौत के सौदागर हैं कौन? इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि झाबुआ जिले में डेटोनेटर जिलेटिन का अवैध धंधा किस तरह फल फूल चुका था।
Trending
- प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन
- श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़
- पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के मुखिया का आभार, सीएम डॉ. मोहन बोले- सरकार आपके लिए सबकुछ करेगी
- थांदला में स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज, 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
- 15 अगस्त एवं “हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर अनुभाग स्तरीय बैठक आयोजित
- पिटोल पुलिस की कार्रवाई : दो दिन में 22 दो पहिया वाहनों का चालान बनाकर 7000 हजार वसूले
- पिटोल के संकट मोचन सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में 2500 वर्ग फीट में बनेगी सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला
- मेघनगर के राजा गोकुल ग्रुप ने निकाली पहली डाक कांवड़ यात्रा
- खवासा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, पारंपरिक वेशभूषा और ढोल-मांदल की थाप पर थिरके युवा
- सीएम डॉ. मोहन ने किया 4 फ्लाइट का शुभारंभ, अब MP से सीधे जुड़ गए पटना और कोलकाता