होलिका दहन किया कर मनाई खुशियां, गले लगाकर दी होली की बधाई

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
पेटलावद नगर के सुभाष मार्ग, दामोदर कालोनी व पुलिस थाना परिसर में हुआ होलिका दहन अभी से कुछ देर पहले हो गया। इस दौरान छोटे छोटे बच्चों महिलाओं व पुरुषों ने विधिवत तरीके से होलिका का पूजन कर पर्व मनाया। इसके बाद एक दूसरे को गुलाल लगाकर व गले मिलकर होली पर्व की दी बधाईयां दी। वही नगर के प्रमुख स्थानों पर रात्रि में होगा होलिका दहन। डीजे की धुन से नगर में होली का उल्लास घुल गया।