झाबुआ लाइव डेस्क। गुरूवार को रानापुर क्षेत्र के ग्राम लंबेला के जंगल में तेंदुए ने एक महिला सहित पांच अन्य पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। मोके पर पहुंचा वन विभाग का स्थानीय अमला तेंदुए पर काबू पाने में पूरी तरह नाकाम रहा। बाद में इंदोर व अन्य जगहों की टीम भी तेंदुए को पकड़ने में समाचार लिखे जाने तक पूरी तरह नाकाम रही। इस कारण लंबेला के आसपास के क्षेत्रों में ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है। सांसद कांतिलाल भूरिया ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग के आला अधिकारियो से चर्चा कर तेंदुए को तत्काल पकड़ने की बात कही। 48 घंटे बीत जाने के बाद भी तेंदुए को न पकड़े पाने को लेकर गहरी नाराजगी भी व्यक्त की। शनिवार को एक घायल की मृत्यु भी हो गई है। कांतिलाल भूरिया, जिला पंचायत कलावती भूरिया, युवा नेता डाॅ. विक्रांत भूरिया, रानापुर नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश डामोर, बाबू सरपंच, जनपद उपाध्यक्ष कसु पति उदा आदि ने जिला प्रशासन एवं वन विभाग द्वारा घोर लापरवाही किए जाने पर कडे शब्दों में निंदा की है तथा सांसद कांतिलाल भूरिया एवं कलावती भूरिया ने जिला प्रशासन एवं वन विभाग से मृतक के परिवार को दस लाख रूपये देने का तथा गंभीर रूप से घायलों को पांच लाख रुपए का मुआवजा देने एवं उनके उचित इलाज की मांग की है। भूरिया ने यह भी मांग की है कि इस आदिवासी बहुल जिले में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए प्रशासन द्वारा उचित कदम उठाए जाए। कलावती भूरिया ने रानापुर ब्लाक के कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय प्रषासन से इस ओर पूरी नजर रखने की बात कही तथा क्षेत्र के भयग्रस्त ग्रामीणों को सुरक्षा देने की भी बात कही।
Trending
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, कहा- आजीवन करें देश की सेवा
- विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब: परंपरा, आधुनिकता और जड़ों से जुड़ाव की अनूठी मिसाल
- नानपुर में निजी मोबाइल कंपनी ने खोदी सड़कें, गड्ढों से ग्रामीण और श्रद्धालु परेशान
- एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत शाला परिसर में किया पौधारोपण
- लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल ने ग्रीन डे पर तहसील उद्यान में रोप 250 फूलदार पौधे
- जोबट में कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों को वितरित की गईं निःशुल्क साइकिलें
- मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग की क्विज प्रतियोगिता में संस्कार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर रचा इतिहास
- सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार
- ग्राम पंचायत पलासड़ी में सामुदायिक वनाधिकार अधिनियम के तहत दावों का स्थल निरीक्षण संपन्न
- भोपालिया में गड्ढे से मिली दो महीने पहले चोरी हुई बाइक