झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट- नगर में महिला के साथ शोषण या अन्य प्रकार से ब्लैकमेलिंग करने का एक और मामला सामने आया नगर के पेट्रोल पम्प व्यापारी बहादुर हाडा द्वारा अय्याशी का मामला थाना मेघनगर मं एक पीडि़त महिला द्वारा दर्ज कराया गया। महिला के अनुसार आरोपी उसके साथ पिछले तीन वर्षो से शारीरिक शोषण करता रहा इस दौरान आरोपी ने महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया था एवं महिला द्वारा विरोध करने पर आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट पर डाउनलोड करने की धमकिया दे रहा था। नगर की एक 28 वर्षीय महिला ने शनिवार को अपने रिश्तेदारों के साथ आकर अपने साथ सतत 3 वर्षो तक हुए अत्याचार को बताते हुए कायमी दर्ज करवाई। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार फरियादी महिला के द्वारा बताई गई घटना के आधार पर आरोपी बहादुरसिंह पिता रणजीतसिंह हाडा निवासी मेघनगर के खिलाफ भादवि की धारा 376 (2) (एन) व 506 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। अब आरोपी बहादुरसिंह हाड़ा पीडि़ता को रुपए का लालच देकर मामले को रफा-दफा करने का दबाव पीडि़ता पर बना रहा है।
इस दौरान पीडि़त महिला के पति का कहना है कि उनकी पत्नी ने बताया कि आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो बना ली है वे पुलिस से आरोपी पर कड़ी कार्रवाई चाहते हैं। वहींपीडि़ता का कहना है कि 15 मार्च 2013 को आरोपी जो कि उसका रिश्तेदार भी है ने घर बुलाया और शरबत में बेहोशी की दवा पिलाकर आपत्तिजनक वीडियो बना ली और वीडियो नेट पर वायरल कर देने की धमकी के साथ उसके साथ शोषण करता है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है।
Trending
- गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा का भव्य आगमन किया, गांव में कई जगह विराजे गणपति बप्पा
- राणापुर में पर्यूषण महापर्व की धूम: संवत्सरी पर की क्षमायाचना, तीन तपस्वियों की तपस्या जारी
- उबलड़ में बकरियों के बच्चों को बचाने नाले में उतरी महिलाएं, तेज बहाव में फंसी
- विकास के दावों की पोल: ग्राम जवानिया में उफनते नाले से गुजरने को मजबूर अंतिम यात्रा
- पेटलावद में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना के लिए हुआ भूमि पूजन
- देवताओं में प्रथम पूज्य गौरीसुत रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी की स्थापना हुई
- माटी की गणेश प्रतिमा बनाने का दिया प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- समाजसेवी व पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा की अनूठी पहल, विभिन्न गांवों में भेंट की निःशुल्क गणेश मूर्तियां
- ऑपरेशन मर्यादा के तहत बस स्टैंड पर छापरियों की गाड़ियों पर चालानी कार्रवाई, नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस सख्त
- बीएसएनएल टावर से केबल चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों की सूझबूझ से भागे चोर