झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- नि:शक्तजनों और गरीबों को भोजन प्रदान करने के लिए शुरू की जा रही राम रोटी सेवा केंद्र के शुभारंभ अवसर पर सुबह 9 बजे शंकर मंदिर प्रांगण से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों कन्याओं व महिलाओं ने भाग लिया। शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए कलश यात्रा मंदिर प्रांगण पर पंहुची। बैंड ढोल की धुन पर युवक यात्रा में जमकर थिरके। यात्रा के मंदिर पर पंहुचने के बाद राम रोटी सेवा केन्द्र का शुभारंभ करते हुए सभी कन्याओं ओर महिलाओं ने भोजन प्रसादी का लाभ लिया। इस अवसर पर मंदिर स्थित निलकंठेश्वर की प्रतिमा को भव्य रूप से सजाया गया। शिवलिंग को गणेश जी की आकृति में देख भक्त मंत्रमुग्ध हो गए।
राम रोटी सेवा केन्द्र की हुई शुरूवात
नगर में पहली बार निलकंठेश्वर महादेव मित्र मण्डल के द्वारा नगर के समाजसेवी जनों को एकत्रित करते हुए भूखे एवं निशक्त जनों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था हेतू मंदिर प्रांगण में राम रोटी सेवा केन्द्र का शुभारंभ किया गया है। इस स्थान पर प्रतिदिन समाज के असहाय वर्ग के लिए भोजन की व्यवस्था रहेगी। इस प्रकार की व्यवस्था की पुरे नगरवासीयों ने सराहना करते हुए नगर के इतिहास में प्रशसनिय कदम बताया।
भागवत कथा की हुई शुरूवात
कलश यात्रा के सम्पन्न होने के बाद शंकर मंदिर प्रांगण में तारखेडी के पंडित कालीचरणदास द्वारा संगीतमय भागवत कथा ओर श्री विश्वमंगल दु:ख निवारण ध्यान योग की शुरूआत की गई। जिसका कई श्रद्धालुओं ने पहले दिन लाभ लिया।
Trending
- ग्रामीण व आदिवासी स्कूलों में पीटीआई नियुक्ति की मांग, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बड़ा घोसलिया में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, उज्जैन की टीम बनी विजेता
- 28 साल बाद फिर सजेगी मेघनगर की धर्मनगरी, गूंजेगा श्रीमद्भागवत और श्रीराम कथा का अमृत
- महेश पटेल खनिज नीलामी से प्रभावित गांवों की जमीन को लेकर जोबट में कांग्रेस की रायशुमारी, विधानसभा से सड़क तक संघर्ष का ऐलान
- उज्जैन में बाबा महाकाल की भव्य पंचम सवारी: सीएम मोहन यादव ने किए दर्शन, रामघाट पर आसमान से बरसे फूल
- राणापुर पुलिस की सटोरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…तीन गिरफ्तार, 20 हजार से अधिक की नकदी जब्त
- सिंचाई के लिए नर्मदा परियोजना का पानी छोड़ने की मांग को लेकर किसानों के साथ के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान का पैदल मार्च
- सीएम डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और संस्कृति संपदा
- श्रावण मास मे घर घर किया संगीतमय मास पारायण, यज्ञ ए आहुति देकर किया समापन
- मोहनखेड़ा महातीर्थ में अभा श्री सौधर्म ब्रहद्तपागच्छीय त्रिस्तुतिक श्रीसंघ मध्यप्रदेश इकाई का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न