पेटलावद पुलिस ने चैन स्नेचिंग की वारदात का किया पर्दाफाश

0

शान ठाकुर, पेटलावद 

दिनांक 25.04.2026 को फरियादिया निशा भण्डारी अपनी पोती को कोचिंग छोड़ने जा रही थीं। इसी दौरान उदय गार्डन के पास मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। इस संबंध में थाना पेटलावद में अपराध क्रमांक 208/2026 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा आधुनिक तकनीकी संसाधनों एवं मुखबिर तंत्र का प्रभावी उपयोग करते हुए 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया। संदिग्ध आरोपियों की गतिविधियों को चिन्हित किया गया। संदिग्धों के फुटेज सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए और तकनीकी साक्ष्यों के साथ मुखबिरों को सक्रिय किया गया।

विश्वसनीय सूचना के आधार पर आरोपी सुनिल वसुनिया (उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम खवासा) को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक 12 बोर देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने साथी रोशन माल के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से झपटी गई सोने की चेन (कीमत ₹2,70,000) सफलतापूर्वक बरामद की गई है। साथ ही पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने साथी रोशन माल के साथ मिलकर बामनिया रेल्वे फाटक के पास एक गल्ला व्यापारी से मारपीट कर झपटमारी की घटना को अंजाम देना भी स्वीकार किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी पेटलावद निर्भयसिंह भूरिया, उ.नि. अर्चना चौहान, उ.नि. गोवर्धन मकवाना, उ.नि. हीरालाल मालीवाड, सउनि लाखनसिंह भाटी, प्रआर भगतसिंह, पवन चौहान, विजेन्द्रसिंह, रविन्द्र अमलियार, पप्पुसिंह एवं आरक्षक राहुल मुजाल्दा, रविन्द्र बरडे, राकेश डामर, राजेन्द्र परिहार आदि शामिल थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.